बीपीएससी (BPSC) का पूरा नाम बिहार लोक सेवा आयोग (Bihar Public Service Commission) है। यह बिहार सरकार का एक संवैधानिक निकाय है जो राज्य के प्रशासनिक विभागों में डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी और अन्य उच्च अधिकारियों के चयन के लिए सिविल सेवा सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित करता है।
परीक्षा के चरण :
बीपीएससी संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) मुख्य रूप से तीन चरणों में होती है
- प्रारंभिक परीक्षा (Prelims): 150 अंकों का बहुविकल्पीय (Objective) एक पेपर होता है.
- मुख्य परीक्षा (Mains): वर्णनात्मक (Descriptive) पेपर होते हैं, जिसमें सामान्य अध्ययन और निबंध शामिल हैं.
- साक्षात्कार (Interview): अंतिम चरण का व्यक्तित्व परीक्षण.
चरण – 1 : प्रारम्भिक परीक्षा :
प्रारम्भिक परीक्षा (वस्तुनिष्ठ स्वरूप) 150 अंक . इस परीक्षा का उद्देश्य केवल स्क्रीनिंग टेस्ट करना है। इसके अंक फाइनल मेधा सूची में शामिल नहीं किए जाते हैं.
a. परीक्षा में 150 अंकों का केवल एक पेपर होता है.
b. प्रत्येक प्रश्नों के उत्तर के लिए चार विकल्प दिए जातें हैं तथा प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होता है.
c. प्रत्येक सही प्रश्न के लिए एक अंक मिलते हैं और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक (0.33) ऋणात्मक रूप में काटे जाते हैं.
d. सामान्य श्रेणी की कट ऑफ समान्यतः 90 से 100 तक रहती है.
चरण – 2 : मुख्य परीक्षा :
मुख्य परीक्षा (लिखित) 900 अंक . प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार मुख्य (लिखित परीक्षा में सम्मिलित होते हैं.
G. S. Paper : तीन खण्डों में होंगे.
खण्ड / Section (I) : में प्रथम प्रश्न अनिवार्य होगा, जो लघु उत्तरीय प्रकार का होगा। उसके बाद दो प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न का एक विकल्प प्रश्न भी होगा, लेकिन उनमें से एक का उत्तर देना अनिवार्य होगा.
खण्ड / Section (II) : में प्रथम प्रश्न अनिवार्य होगा, जो लघु उत्तरीय प्रकार का होगा। उसके बाद दो प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न का एक विकल्प प्रश्न भी होगा, लेकिन उनमें से एक का उत्तर देना अनिवार्य होगा.
खण्ड / Section (III) : में दो प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न के दो विकल्प प्रश्न भी होंगे, जिनमें से एक का उत्तर देना अनिवार्य होगा.
वैकल्पिक विषय/ optional subject :
वैकल्पिक विषयों का स्तर कमोबेश पटना विश्वविद्यालय के तीन वर्षीय ऑनर्स परीक्षा के समान होगा.
• प्रत्येक अभ्यर्थी को विषय कोड 04 से विषय कोड-37 तक निम्नलिखित वैकल्पिक विषयों में से केवल एक वैकल्पिक विषय का चयन करना होगा और परीक्षा की अवधि 02 घंटे की होगी.
• यह पेपर MCQ’s स्वरूप के होते हैं और इसके लिए कोई ऋणात्मक अंक नहीं काटे जाते हैं.
• वैकल्पिक विषय में प्राप्तांक की गणना मेधा सूची के निर्धारण के लिए नहीं की जाएगी.
ऐच्छिक विषय में सामान्य वर्ग के लिए 40% पिछड़ा वर्ग के लिए 36.5% अत्यंत पिछड़ा वर्ग 34% और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति महिलाओं और दिव्यांगों को 32% न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य है
वैकल्पिक विषयों की सूची इस प्रकार है-


चरण – 3 : साक्षात्कार (Interview) :
साक्षात्कार 120 अंक . मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाता है.
यह व्यक्तित्व परीक्षण का एक रूप है, जिसे सक्षम और निष्पक्ष पर्यवेक्षकों के एक बोर्ड द्वारा आयोजित किया जाता है.
परीक्षण का उद्देश्य उम्मीदवार की मानसिक क्षमता का मूल्यांकन करना है.
आयोग सफल उम्मीदवार को उनमें से किसी भी सेवा या पद के लिए अनुशंसित करने का अधिकार रखता है, जिसके लिए उम्मीदवार ने इच्छा प्रकट की है तथा जिसके लिए आयोग उसे योग्य समझता है.
बिहार सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से जिन सेवाएं हेतु आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं उनमें से कुछ प्रमुख सेवाएं निम्नलिखित हैं.
1. बिहार प्रशासनिक सेवा / Bihar Administrative Service (SDM)
2. पुलिस उपाधीक्षक / Deputy Superintendent of Police (DySP)
3. जिला समादेष्टा / District Commandant
4. जिला अग्निशमन पदाधिकारी / District Fire Officer
5. काराधीक्षक / Jail Superintendent
6. राज्य – कर सहायक आयुक्त / State- Assistant Commissioner
7. अवर निर्वाचन पदाधिकारी / Sub Election Officer
8. अवर निबंधक / संयुक्त अवर निबंधक / Sub Registrar / Joint Sub Registrar
9. श्रम अधीक्षक / Labor Superintendent
10. नियोजन/जिला नियोजन पदाधिकारी / District Employment Officer
11. प्रोबेशन अधिकारी / Probation Officer
12. सहायक निबंधक सहयोग समितियाँ / Assistant Registrar Cooperation Societies
13. सहायक निदेशक, दिव्यांगजन / Assistant Director, Disability,
14. गन्ना अधिकारी / Sugarcane Officer
15. बिहार शिक्षा सेवा / Bihar Education Service
16. सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी / Assistant Disaster Management Officer
17. श्रम प्रर्वतन पदाधिकारी / Labour Enforcement Officer
18. अपर जिला परिवहन पदाधिकारी / Additional District Transport Officer
19. ग्रामीण विकास पदाधिकारी / Rural Development Officer
20. प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी / Block Panchayat Raj Officer
21. राजस्व अधिकारी / Revenue Officer
22. आपूर्ति निरीक्षक /Supply Inspector
23. प्रखण्ड अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण पदाधिकारी / Block SC/ST Welfare Officer
24. सशक्तिकरण निदेशालय / Empowerment Directorate
