बीपीएससी (BPSC) का पूरा नाम बिहार लोक सेवा आयोग (Bihar Public Service Commission) है। यह बिहार सरकार का एक संवैधानिक निकाय है जो राज्य के प्रशासनिक विभागों में डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी और अन्य उच्च अधिकारियों के चयन के लिए सिविल सेवा सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित करता है।
परीक्षा के चरण :
बीपीएससी संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) मुख्य रूप से तीन चरणों में होती है:
- प्रारंभिक परीक्षा (Prelims): 150 अंकों का बहुविकल्पीय (Objective) एक पेपर होता है.
- मुख्य परीक्षा (Mains): वर्णनात्मक (Descriptive) पेपर होते हैं, जिसमें सामान्य अध्ययन और निबंध शामिल हैं.
- साक्षात्कार (Interview): अंतिम चरण का व्यक्तित्व परीक्षण.
